Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

भाजपा बोली- राहुल गांधी पाकिस्तानी फैन बॉय: देश की इमेज खराब कर रहे; राहुल ने भारत को ग्लोबल पॉलिटिक्स में ...

नई दिल्ली, November 23, 2026: भाजपा बोली- राहुल गांधी पाकिस्तानी फैन बॉय: देश की इमेज खराब कर रहे; राहुल ने भारत को ग्लोबल पॉलिटिक्स में ...। दरअसल, राहुल गांधी ने बुधवार को अमेरिका की शिकागो…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | राजनीति - 23 November 2026

नई दिल्ली, November 23, 2026: भाजपा बोली- राहुल गांधी पाकिस्तानी फैन बॉय: देश की इमेज खराब कर रहे; राहुल ने भारत को ग्लोबल पॉलिटिक्स में ...।

दरअसल, राहुल गांधी ने बुधवार को अमेरिका की शिकागो यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ बातचीत के दौरान कहा था कि भारत जैसे बड़े देश को वैश्विक मामलों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए, लेकिन मौजूदा समय में भारत अंतरराष्ट्रीय बातचीत में केवल दर्शक बनकर रह गया है।

उन्होंने कहा कि हैरानी है कि पाकिस्तान, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे विवाद में बातचीत कराने में भूमिका निभा रहा है, जबकि भारत इस पूरे मामले में साइड प्लेयर है।

राहुल बोले- पाकिस्तान भारत में आतंकवाद बढ़ाता है, उससे बातचीत असंभव

अमेरिका में राहुल गांधी ने कहा कि पाकिस्तान भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा- 'हमारे निर्दोष लोगों की हत्या होती रहे और हम पाकिस्तान के साथ बात करें, यह असंभव है। जब यह रुक जाएगा, तभी बातचीत की कोई संभावना बन सकती है।'

दरअसल, शिकागो यूनिवर्सिटी में एक पाकिस्तानी छात्र ने राहुल से पूछा था कि क्या भारत और पाकिस्तान आपसी मतभेद भुलाकर मिलकर काम कर सकते हैं? इसके जवाब में राहुल ने कहा कि पाकिस्तान का आतंकवाद को समर्थन देना बातचीत में सबसे बड़ी रुकावट है।

राहुल बोले- 2024 का चुनाव अवैध थ, BJP का तंज- कांग्रेस AI मॉडल विदेश भेजें

राहुल ने दावा किया कि 2024 का लोकसभा चुनाव वैध नहीं था। उन्होंने कहा कि चुनाव में कई फर्जी मतदाता थे। एक ब्राजीलियाई महिला के नाम से विधानसभा चुनाव में 23 बार वोट डाले गए, जबकि वह कभी भारत आई ही नहीं।

जब राहुल से पूछा गया कि चुनाव में गड़बड़ी के आरोपों के बावजूद विपक्ष चुनावों का बायकॉट क्यों नहीं करता? इस पर उन्होंने कहा, 'चुनाव का बहिष्कार करने से भारतीय लोकतंत्र खत्म हो जाएगा। कांग्रेस ऐसा नहीं चाहती।'

राहुल के बयान पर BJP प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को राहुल को विदेश भेजने पर पैसा खर्च करने के बजाय उनका AI मॉडल भेजना चाहिए। राहुल बार-बार एक ही बातें दोहराते हैं। AI मॉडल उनसे बेहतर काम कर सकता है।

राहुल गांधी ने कहा, 'हम गैर-लोकतांत्रिक भारत स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं। यह सिर्फ कांग्रेस पार्टी की बात नहीं है। यह भारत के अधिकांश लोगों की भावना है।

विपक्ष यह सुनिश्चित करेगा कि लोगों की बिना डर अपनी बात कहने की सबसे बड़ी ताकत फिर से बहाल हो। हम यह लड़ाई लड़ रहे हैं और मुझे यह कहते हुए खुशी है कि हम यह लड़ाई जीत रहे हैं।'

जलवायु संकट से निपटने के लिए भारत के पास कितना समय है? इस सवाल पर राहुल ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो आपके पास समय नहीं है। मैं अपने घर में एयर प्यूरीफायर लगवा रहा हूं, क्योंकि मुझे दिनभर सिरदर्द रहता है।’

उन्होंने कहा कि दिल्ली जैसे शहरों में प्रदूषण की वजह से लोगों को जो परेशानियां हो रही हैं, वे बेहद चिंताजनक हैं। छोटे-छोटे बच्चों को फेफड़ों की बीमारियां हो रही हैं। लोग कैंसर जैसी बीमारियों से मर रहे हैं।

राहुल अमेरिका में बोले- भारत आर्थिक संकट की कगार पर:बेरोजगारी-एजुकेशन सिस्टम भी बड़ी समस्या

स्रोत: Instafeed Desk।

तस्वीर: JJ Harrison ( https://www.jjharrison.com.au/ ), Wikimedia Commons, CC BY-SA 3.0

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement