उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में पल्लवी पटेल ने महाकुंभ की अव्यवस्थाओं और उर्दू-अंग्रेजी भाषाई विवाद को लेकर यूपी सरकार पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने सीएम योगी से अव्यवस्थाओं को स्वीकार करने और सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री बनने के बाद कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। उन्होंने महिला सम्मान योजना और दिल्ली के बुनियादी ढांचे पर काम करने की योजना बनाई।
कांग्रेस की नींव को मजबूत करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दो दिन के दौरे पर गुरुवार के दिन रायबरेली पहुंचे हैं। यहां पर उन्होंने दलित छात्रों को संबोधित करने का काम किया। उन्होंने इस दौरान मायावती को लेकर एक बड़ा बयान भी दिया।
आज दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्ता शपथ लेने वाली है। उन्होंने शपथ लेने से पहले खुलकर अपने दिल की बात रखी। उन्होंने कहा कि पिछले 12 साल से दिल्ली में जो आम आदमी पार्टी राज कर रही थी, उसे अब जनता के पैसे का एक-एक करके हिसाब देने होगा।
आपको बता दें कि शालीमार बाग से BJP विधायक रेखा गुप्ता को दिल्ली का नया CM चुना गया है। दिल्ली की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह रामलीला मैदान में दोपहर 12 से शुरु होगा। शपथ ग्रहण में मुख्यमंत्री के साथ 6 मंत्री भी पद शपथ लेंगे।
दिल्ली की नई सीएम बनकर रेखा गुप्ता लोगों के सामने आई है। बीजेपी की विरासत को बढ़ाने में वो अब अहम भूमिका निभाने वाली है। 20 फरवरी के दिन रेखा गुप्ता रामलीला मैदान में सीएम पद की शपथ लेने वाली है।
छात्रपति शिवाजी महाराज ने अपने जीवन में कई युध्द लड़े थे, जिनमें से कुछ ये रहे- प्रतापगढ़ का युध्द, सूरत की बर्खास्तगी, सिहंगढ़ का युध्द, पुरंदर का युध्द जैसे कई युध्द लड़े। आपको बता दें कि हर साल 19 फरवरी को उन्हें भारतीय इतिहास में महानायक के रुप में याद किया जाता है। उनका सपूर्ण जीवन साहस, युध्द रणनीतियों और क्रांतिकारी शासन का प्रतीक रहा।
दिल्ली में नए CM को चुनने के लिए आज BJP विधायक दल के नेताओं की बैठक होगी। नए CM का 20 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह किया जाएगा।
अपना दल (कमेरावादी) की नेता और सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने महाकुंभ 2025 में अव्यवस्थाओं को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने प्रबंधन के नाम पर मानवीय संवेदनाओं से खिलवाड़ किया है और हादसों के सही आंकड़े तक जारी नहीं किए।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के 11 दिन बाद भी बीजेपी अपने मुख्यमंत्री का ऐलान नहीं कर पाई है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि पीएम मोदी को अपने 48 विधायकों पर भरोसा नहीं है। वहीं, बीजेपी विधायक हरीश खुराना ने पलटवार करते हुए कहा कि पार्टी जल्द ही सीएम के नाम की घोषणा करेगी।