Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. 49 साल के सौरव गांगुली को कोलकाता के वुडलैंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | खेल - 28 December 2021

बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. 49 साल के सौरव गांगुली को कोलकाता के वुडलैंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, डॉक्टर लगातार उनपर नज़र बनाए हुए हैं.

ये भी पढ़ें:- Delhi: नाइट कर्फ्यू के लिए दिल्ली सरकार ने जारी की गाइडलाइंस, जाने यहां

बता दें सौरव गांगुली को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज मिल चुकी हैं और वह लगातार यात्रा कर रहे थे. उन्हें एहतियात के तौर पर सोमवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनका आरटी पीसीआर टेस्ट पॉजिटिव आया है. बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, 'उन्हें वुडलैंड्स नर्सिंग होम ले जाया गया. उन्हें दवा दी गई है और उनकी हालत स्थिर है." गांगुली को इस साल की शुरुआत में दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था. दिल की समस्याओं के बाद उनकी आपातकालीन एंजियोप्लास्टी हुई. उनके बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली भी इसी साल कोरोना संक्रमण का शिकार हुए थे.


यही नहीं सौरव गांगुली को इस साल की शुरुआत में दिल का दौरा पड़ा था. उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस साल जनवरी में, सौरव गांगुली को कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जब उन्हें चक्कर आने के बाद अचानक बेहोशी हुई और सीने में तेज दर्द हुआ. सौरव गांगुली को तब महीने में दो बार एंजियोप्लास्टी करानी पड़ी थी. हालांकि, उसके बाद वह ठीक हो गए और लगातार काम कर रहे थे.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement