Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Happy Birthday: 35 साल के हुए रोहित शर्मा, कोच की एक सलाह ने बनाया हिटमैन

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का आज यानी 30 अप्रैल को जन्मदिन है. हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे है.

Advertisement
Instafeed.org

By Pooja Mishra | खेल - 30 April 2022

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का आज यानी 30 अप्रैल को जन्मदिन है. रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी के डैम पर भारत को जीत दिलाई है. उनके नाम पर कई शानदार रिकार्ड्स भी दर्ज है. फिलहाल मौजूदा समय में वह आईपीएल खेल रहे है.


रोहित शर्मा का क्रिकेट करियर
आज किसी खिलाड़ी की पारी की नही बल्कि रोहित शर्मा के जन्म दिवस के अवसर पर क्रिकेट की दुनिया में उनकी भूमिका जानेंगे. रोहित शर्मा ने अपने करियर में कई अच्छे गेंदबाजों की धुनाई की है. लेकिन असल में वह बल्लेबाज नही बल्कि गेंदबाज बनना चाहते थे. लेकिन उनके कोच दिनेश लाड ने उनकी बल्लेबाजी प्रतिभा को पहले ही भांप लिया था. उन्होंने रोहित को बल्लेबाजी करने की सलाह दी फिर क्या था आज तक रोहित तूफानी बल्लेबाजी करते हुए फैंस का दिल जीत रहे है.


रोहित शर्मा की लव स्टोरी
आपको बता दें कि, क्रिकेट करियर की तरह रोहित की लव लाइफ भी बेहद रोमांटिक है. एक ब्रांड की शूटिंग के दौरान रोहित और रितिका की पहली मुलाकात हुई थी. उस इवेंट को रितिका मैनेज कर रही थी. इसके बाद रोहित और रितिका एक दूसरे से मिलते रहे. इन दोनों में पहले दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया. छह साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद रोहित ने रितिका को प्रपोज करने का फैसला किया. रोहित ने बेहद खास अंदाज़ में रितिका को प्रपोज किया था. रोहित ने रीतिका को मुंबई के बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में घुटनों के बल बैठकर अंगूठी के साथ प्रपोज किया.
Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement