Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

IND vs NZ 3rd ODI Highlights: भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे बारिश के कारण रद्द, भारत अब नहीं हारेगा ये सीरीज

नई दिल्ली, November 10, 2026: IND vs NZ 3rd ODI Highlights: भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे बारिश के कारण रद्द, भारत अब नहीं हारेगा ये सीरीज। न्यूजीलैंड की टीम इस सीरीज को नहीं जीत पाएगी, क्योंकि बाकी बचे…

Advertisement
Image Credit: Instafeed Desk
Instafeed.org

By Pandey Gaurav | Mumbai, Maharashtra | खेल - 10 November 2026

नई दिल्ली, November 10, 2026: IND vs NZ 3rd ODI Highlights: भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे बारिश के कारण रद्द, भारत अब नहीं हारेगा ये सीरीज।

न्यूजीलैंड की टीम इस सीरीज को नहीं जीत पाएगी, क्योंकि बाकी बचे दो मैच जीतकर भी सीरीज बराबर होगी। भारत एक मैच जीतकर सीरीज जीत जाएगा। एक और मैच रद्द हुआ तो फिर भारत इस सीरीज का विजेता घोषित कर दिया जाएगा।

1:32 am, 10 नवंबर 2026 IND vs NZ 3rd ODI LIVE: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जा रहा तीसरा वनडे मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला आज यानी मंगलवार, 10 अक्टूबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जा रहा है। भारत सीरीज में 2-0 से आगे है। उसने पहला वनडे 5 विकेट और दूसरा 6 विकेट से जीता था। इस मैच में टीम इंडिया की निगाहें सीरीज जीतने पर होंगी। वहीं मेजबान न्यूजीलैंड की टीम चाहेगी कि वापसी की जाए और सीरीज में खुद को जीवित रखा जाए। दो मैच इस सीरीज के भारत पहले ही जीत चुका है।

इस मैच में विराट कोहली के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 2,000 रन पूरे करने का मौका है। वे इस आंकड़े से सिर्फ 22 रन दूर हैं। वहीं, रोहित शर्मा को करियर के 1,000 छक्के पूरे करने के लिए एक छक्का चाहिए। रोहित ऐसा करते ही 1,000 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय और दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।

आपको बता दें कि रोहित ने साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में 4987 रन बनाए हैं। इसमें 17 शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं। 13 रन बनाते ही वे इन चारों देशों में 5000 इंटरनेशनल रन बनाने वाले पहले भारतीय ओपनर बन जाएंगे।

दरअसल, न्यूजीलैंड ने 2019 में भारत से सीरीज हारने के बाद से अपने घर में लगातार 11 द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती हैं। सेडन पार्क में न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड भी मजबूत है। यहां दोनों टीमों के बीच 8 वनडे खेले गए हैं। न्यूजीलैंड ने 6 और भारत ने 1 मैच जीता है, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ।

न्यूजीलैंड ने इस मैदान पर अपने पिछले 12 पूरे हुए वनडे मुकाबले भी जीते हैं। उसे यहां आखिरी हार फरवरी 2017 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच में मिली थी।

1:37 am, 10 नवंबर 2026 IND vs NZ 3rd ODI LIVE: भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच आज, कुछ ही देर में होगा टॉस भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज तीसरा वनडे मैच खेला जा रहा है। कुछ ही देर में इस मैच का टॉस होगा, इसके बाद मैच शुरू होगा।

स्रोत के मुताबिक: Update- It has stopped raining and the covers are off. Toss to take place at 3.02 PM local; 7.32 AM IST Start of play at 3.30 PM local; 8 AM IST. #NZvIND

1:43 am, 10 नवंबर 2026 IND vs NZ 3rd ODI LIVE: मैच और टॉस का समय बदला BCCI ने मैच को लेकर अपडेट दिया है, जिसमें बताया है कि टॉस लोकल टाइम के मुताबिक दोपहर को 3 बजकर 2 मिनट पर होगा। उस समय भारत में सुबह से 7 बजकर 32 मिनट हो रहे होंगे। वहीं, मैच साढ़े 3 बजे शुरू होगा। उस समय भारत में सुबह 8 बज रहे होंगे।

2:14 am, 10 नवंबर 2026 IND vs NZ 3rd ODI Live: लगातार हो रही बारिश अनवरत हो रही बारिश के चलते टॉस में और देरी हो रही है। पहले भारतीय समय के अनुसार टॉस 7:32am बजे होना था. मगर अब यह टाइम निकल गया है. फिलहाल बारिश के कारण टॉस का कोई ताजा अपडेट नहीं आया है। कुल मिलाकर आपको हम बता दें कि मैच तभी शूरू होगा जब बारिश थम जाएगी। इसके बाद अंपायर ग्राउंड का निरीक्षण करेंगे इसके बाद टॉस का फैसला होगा, फिर मैच शरू होगा।

2:44 am, 10 नवंबर 2026 India vs New Zealand LIVE Score: बारिश ने मैच में डाला खलल आपको बता दें कि आज होने वाले मैच में बारिश की वजह से मैदान गीला था। इसके बाद टॉस 7 बजकर 32 मिनट पर होना था, लेकिन बारिश ने दस्तक दी और फिर टॉस में देरी हुई। इस तरह मैच भी अब बारिश बंद होने के बाद शुरू होगा। उसी समय टॉस को लेकर अपडेट सामने आएगी।

2:57 am, 10 नवंबर 2026 IND vs NZ 3rd ODI Live Score Update: हैमिल्टन से आई अच्छी खबर हैमिल्टन से अच्छी खबर सामने आई है। खबर यह है कि मैच का टॉस 9.00 बजे होगा वहीं मुकाबला सुबह 9.30 बजे खेला जाएगा। खास बात यह है कि दोनों टीमों के लिए ये 40-40 ओवर का मैच होगा।

स्रोत के मुताबिक: Good news from Hamilton Toss at 4.30 PM Local (9.00 AM IST) Play begins at 5.00 PM Local (9.30 AM IST) 40 overs per side game #TeamIndia | #NZvIND https://t.co/iStGEv0Dhb

3:04 am, 10 नवंबर 2026 IND vs NZ ODI Live Updates: हैमिल्टन से अच्छी खबर, बारिश रुकी; कवर्स हटे हैमिल्टन से क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बारिश रुक गई है, जिसके बाद मैदान से कवर्स हटा दिए गए है। मैच का टॉस सुबह 9 बजे होगा वहीं मुकाबला 9:30 बजे

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement