Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

IPL 2022: गुजरात टाइटन्स की जर्सी हुई लॉन्च, इवेंट के होस्ट ने दिया विवादित बयान

इस बात को लेकर कई लोंगों ने ट्विटर पर नाराजगी जताई है, जिसमें ट्विटर यूजर्स ने सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि कैसे इतने बड़े इवेंट में इस तरह की बाते हो सकती है.

Advertisement
Instafeed.org

By Instafeed | खेल - 14 March 2022

आईपीएल इस साल का काफी अलग होने वाला है क्योंकि इस बार 8 की जगह 10 टीम इसमे हिस्सा ले रही है. सभी टीमें पूरी तरह से खुद को तैयार कर चुकी है. आईपीएल की शुरूआत से पहले मुंबई, दिल्ली, बैंगलोर और गुजरात ने अपनी नई जर्सी को लॉन्च कर दी है. हालांकि रविवार को गुजरात टाइटन्स के जर्सी लॉन्च इवेंट, इस वक्त कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में है.

ये भी पढ़ें:- Delhi: ट्वीट कर यमुना में कूदा युवक, पुलिस ने ऐसे बचाई जान

दरअसल ये इवेंट इसलिए सुर्खियों में है क्योंकि इवेंट के होस्ट विक्रम साथ्या ने बोलते-बोलते कुछ ज्यादा ही बोल दिया. उन्होंने कहा कि क्रिकेट की वजह से कपल्स में लड़ाई होती है, तीन महिने तक पुरुष मैच में देख रहा होंगे. मेरी आंटी ने मुझे कहा कि क्रिकेट की वजह से वो(अंकल) मुझसे बात नहीं कर रहे है. पुरुष को आदत है कि हमें हर जगह सलाह देनी है, अगर पुरुष क्रिकेट देखते रहेंगे तो बार-बार किसी चीज में दखल नहीं देंगे. 

ये भी पढ़ें:- राजस्थान के अलवर में बदमाश एटीएम उखाड़ ले गए, जानिए कितना था कैश

इस बात को लेकर कई लोंगों ने ट्विटर पर नाराजगी जताई है, जिसमें ट्विटर यूजर्स ने सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि कैसे इतने बड़े इवेंट में इस तरह की बाते हो सकती है. इस बात पर सवाल यह भी खड़ा हो चुका है कि क्या लड़कियां स्पोर्ट्स में इनट्रेस्ट नहीं रखती है. ऐसे में एक अजीबो-गरीब मोहौल बनता है कि सिर्फ पुरुष ही स्पोर्ट्स देखते है और फॉलो करते है.

ये भी पढ़ें:- कनाडा में भीषण सड़क हादसा, कई भारतीय छात्रों की दर्दनाक मौत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुजरात टाइटन्स को सीवीसी ग्रुप ने खरीदा है और इसके कप्तान हार्दिक पंड्या होंगे.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement