Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Drug Case: सुशांत सिंह राजपूत के दोस्‍त Siddharth Pithani हुए गिरफ्तार, NCB ने की कार्रवाई

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हत्या के मामले में एनसीबी की टीम ने सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया है.

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | मनोरंजन - 28 May 2021

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की हत्या के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को गिरफ्तार किया है. खबर है कि सिद्धार्थ पिठानी को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने हैदराबाद से गिरफ्तार कर मुंबई लाया गया है.

ये भी पढ़े:UP: Aligarh में जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत, सीएम योगी का NSA के तहत कार्रवाई के दिए आदेश

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी ने पिछले हफ्ते सगाई की थी. सिद्धार्थ पिठानी की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं. सुशांत के निधन के बाद उनकी जिंदगी से जुड़े कई लोग मीडिया के सामने आए.  इन्हीं लोगों में से एक थे उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी. कहा जाता है कि सिद्धार्थ पिठानी ने घर के अंदर सबसे पहले सुशांत की लाश पंखे से लटकी देखी थी जिसके बाद उन्होंने पुलिस और हॉस्पिटल में फोन किया. 

ये भी पढ़े:Randeep Hooda की गिरफ्तारी की उठी मांग, जानिए पूरा मामला

आपको बता दें, सुशांत के फैंस का मानना है कि सुशांत की मौत के पूरे मामले में सिद्धार्थ पिठानी भी शामिल थे, जिस वजह से उनका समय भी जल्द आएगा. लेकिन इन सब से दूर सिद्धार्थ पिठानी ने अपने मंगेतर के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि 'जस्ट एंगेज्ड', 'न्यू जर्नी स्टार्ट्स' लेकिन सिद्धार्थ की इस खुशी से सुशांत के फैंस बिल्कुल भी खुश नहीं हैं. कुछ लोगों ने लिखा है कि दोस्त अभी भी जांच पूरी समाप्त नहीं हुई है, आपका नंबर जल्द ही आ जाएगा.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement