Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

मलाइका का कार एक्सीडेंट, राज ठाकरे की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचाया

बॉलीवुड दुनिया से बेहद दुखद खबर जहां पनवेल के करीब मलाइका अरोड़ा की गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और उनकी गाड़ी मनसे पदाधिकारियों की तीन गाड़ियों से टकरा गई. मलाइका अरोड़ा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

Advertisement
Instafeed.org

By Pooja Mishra | मनोरंजन - 02 April 2022

बॉलीवुड दुनिया से बेहद दुखद खबर जहां पनवेल के करीब मलाइका अरोड़ा की गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और उनकी गाड़ी मनसे पदाधिकारियों की तीन गाड़ियों से टकरा गई. मलाइका अरोड़ा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

यह भी पढ़ें:IPL 2022: शुभम गिल की धाकड़ पारी, 145 पर गुजरात को चौथा झटका

गाड़ी का संतुलन बिगड़ा

आपको बता दें कि, अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का एक्सीडेंट हो गया है. उनकी कार मुंबई से सटे पनवेल इलाके में हादसे का शिकार हुई है. वहीं राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया है. मिली जानकारी के अनुसार, मलाइका के ड्राइवर का मुंबई से सटे पनवेल इलाके के पास गाड़ी चलाते वक्त बैलेंस बिगड़ गया. अभिनेत्री की कार पुणे से राज ठाकरे की सभा में शामिल होने के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं की तीन गाड़ियों से टकरा गई. इस हादसे में मलाइका की आंखों पर चोटें आई हैं. मलाइका को नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

यह भी पढ़ें:देश का सबसे बड़ा बम, जानिए क्या है GP बम की खासियत ?

पदाधिकारियों की तीन गाड़ियों से टकराई मलाइका की कार

सूत्रों के अनुसार, मनसे पदाधिकारी जयराज लांडगे का कहना है की हम अपनी पार्टी के चीफ राज ठाकरे की सभा में शामिल होने के लिए पुणे से मुंबई जा रहे थे. तभी पनवेल के करीब मलाइका अरोड़ा की गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और उनकी गाड़ी मनसे पदाधिकारियों की तीन गाड़ियों से टकरा गई. मलाइका को अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद एमएनएस पार्टी कार्यकर्ता मुंबई की तरफ बढ़ गए. इलाज के दौरान मलाइका अरोड़ा को टांके आए हैं और वह अब ठीक महसूस कर रही हैं. हालांकि मलाइका अरोड़ा अपने इस एक्सीडेंट से थोड़े शॉक में चली गई हैं. इलाज के बाद अब वह बेहतर हैं. उन्हें सिर पर कुछ ज्यादा चोट नहीं आई है क्योंकि एक्ट्रेस ने अपने सिर के पास कुशन रखा हुआ था. सूत्रों के अनुसार, मलाइका अरोड़ा रविवार दोपहर तक घर लौट जाएंगी. 


Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement