Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

यूपी में भीषण सड़क हादसा, इनोवा सवार 6 लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के रामपुर में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. यहां शादी समारोह में जा रही इनोवा कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. जिससे कार सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | खबरें - 06 May 2022

उत्तर प्रदेश के रामपुर में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. यहां शादी समारोह में जा रही इनोवा कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. जिससे कार सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया. जहां सभी की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उधर घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया.

यह भी पढ़ें:वॉट्सएप ने लॉन्च किया ये शानदार फीचर, बिना कुछ टाइप किए भी दे सकेंगे मैसेज पर रिएक्शन

घटना रामपुर के थाना अजीमनगर इलाके की है. जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के दिलारी के राहत माफी गांव के लोग इनोवा कार से शादी समारोह में जा रहे थे, तभी रास्ते में इनोवा कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई. बताया जा रहा है कि इनोवा में कुल 11 लोग सवार थे.

यह भी पढ़ें:एशियन गेम्स 2022 हुआ 2023 तक स्थगित, जानिए इसके पीछे की वजह

आनन-फानन में पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया. जहां सभी की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि यह बेहद दुखद घटना है, जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने बताया कि दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार थी. सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है.

Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement