Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

हत्‍या के बाद शव को तंदूर में जलाने की कोशिश, नही जलने पर किए दो टुकड़े

पंजाब से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. जहां दो दोस्त आपस में भिड़ गए और नशेड़ी दोस्त ने अपने ही दोस्त की हत्या करदी.

Advertisement
Instafeed.org

By Pooja Mishra | खबरें - 28 May 2022

अपने ही खास दोस्‍त की हत्‍या करने के बाद उसके शव को तंदूर में जलाने की कोशिश की और जब उसमें सफल नहीं हुआ तो शव के टुकड़े कर जमीन में गाड़ दिया. यह दिल दहलाने की घटना पंजाब के पटियाला के सदर थाना क्षेत्र में हुई है.


नशेड़ी दोस्त ने की हत्या

आपको बता दें कि, नशे की हालत में एक दोस्त ने पहले अपने नशेड़ी दोस्त की हत्या करदी, इसके बाद शव को घर की छत पर पड़े तंदूर में जलाने की कोशिश की. जब शव पूरी तरह से नहीं जला तो चाकू से उसके दो टुकड़े कर दिए गए. उसने घर से सटे अपने चाचा के घर में एक टुकड़ा फेंक दिया और उसे जमीन में गाड़ दिया और उसका आधा हिस्सा उसने घर के पास कपास की जमीन में गाड़ दिया. इसका पता तब चला जब मृतक दो दिन से घर नहीं पहुंचा. इस पर उसकी मां ने पुलिस से शिकायत की. मां ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले आरोपी दोस्त उसे अपने साथ ले गया था.

नशामुक्ति केंद्र में चल रहा था इलाज

मिली जानकारी के अनुसार, डीएसपी राजेश कुमार छिब्बर का कहना है कि थाना सदर के अंतर्गत स्थानीय करतार कॉलोनी की गली संख्या सात दलजीत सिंह और सरिंदास कॉलोनी निवासी दर्शन राम और कांडा राम आपस में दोस्त थे. दोनों नशे के आदी थे और दोनों नशामुक्ति केंद्र में इलाज कराने आए थे. दो दिन पहले दोनों दलजीत सिंह के घर में बैठे थे कि किसी बात को लेकर दोनों का झगड़ा हो गया. इस पर उग्र हुए दलजीत सिंह ने कांडा राम की हत्या कर दी. हत्या करने के बाद उसने अपने घर की छत पर रखे तंदूर में शव को जलाने का प्रयास किया. दलजीत सिंह के पिता का देहांत हो चुका है और उनकी मां दूसरे शहर में सरकारी नौकरी करती हैं. घटना के वक्त आरोपी दलजीत सिंह अपने घर में अकेला था. वहीं कांडा राम भी कुछ दिन पहले नशामुक्ति केंद्र से घर लौटा था. उसका एक भाई और तीन बहनें हैं जबकि उसके पिता एक निजी नौकरी में काम करते हैं और बीमार हैं.
Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement