Hindi English
Login
Breaking News

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Corona की नई Strain को लेकर Delhi Government ने इन दो राज्यों की एंट्री को किया सख्त

Corona के New Strain को रोकने के लिए इन राज्यों की एंट्री को लेकर सख्ती हुई Delhi Government.

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | खबरें - 07 May 2021

दिल्ली के अंदर स्थिति पर काबू पाने के लिए अब केजरीवाल सरकार (Delhi Government) ने एक बड़ा फैसला लिया है. आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) और तेलंगाना (Telangana) से आने वाले लोगों को 14 दिनों तक अब क्वारंटाइन (Quarantine) रहना होगा. इस फैसले के चलते ही केजरीवाल सरकार ने सरकारी और पेड क्वारंटाइन फैसिलिटी चिन्हित भी की है.

लेकिन अब ये सवाल उठाता है कि क्या सबके लिए ये नियम सामान्य रहेंगे? तो आपको हम यहां बता देते हैं कि जिन्होंने वैक्सीन के दोनों डोज लगवा लिए हैं. उन्हें दोनों डोज के सर्टिफिकेट को दिखाने या फिर उनके द्वारा पिछले 72 घंटे का आरटीपीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट को दिखाने पर 7 दिन का होम क्वारंटाइन करना जरूरी होगा. 


ये भी पढ़ें: वैज्ञानिकों ने कहा, बहुत जल्दी आने वाली है कोरोना की तीसरी लहर, दूसरी लहर से भी ख़तरनाक है

होम क्वारंटाइन की नहीं है सुविधा तो क्या करें?

ऐसे लोग सरकार द्वारा चिन्हित सराकरी या फिर पेड फैसिलिटी में 7 दिन तक क्वारंटाइन रह सकते हैं. इन सबके बीच ऐसी भी जानकारी सामने आ रही है कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से आप बस, ट्रेन, हवाई यात्रा या फिर कार से भी दिल्ली आते हैं तो आपको इन नए नियमों का पालन करना ही होगा. दिल्ली सरकार ने ये बड़ा फैसला कोरोना के नए वेरिएंट मिलने के बाद लिया है. 


ये भी पढ़ें: सीएम अमरिंदर सिंह का बड़ा ऐलान, अब देश भर के मरीज पंजाब में करवा सकेंगे अपना इलाज़

नियम का उल्लंघन करने पर क्या होगा?

कोई भी व्यक्ति यदि इन नियमों का पालन नहीं करेगा तो उसको 7 दिनों के लिए सरकारी इंस्टिटयूशन क्वारंटाइम में रखा जाएगा. इन दोनों राज्यों से जो भी लोग अपने राज्यों के भवन में जाएंगे वहां पर इन नियमों का पालन करने की जिम्मेदारी रेजिडेंट कमिश्नर की होगी. ऐसे करते हुए दिल्ली सरकार एक बड़े खतरे को आने से रोक रही है. 


Instafeed Editorial Desk
Instafeed Editorial Desk ✔ Verified
राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन और ग्राउंड सिटीजन रिपोर्टिंग · तथ्य-जांच और आधिकारिक स्रोतों पर आधारित।
Advertisement
Comments

No comments available.

Advertisement
Advertisement