जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ देश के अगले चीफ जस्टीस ऑफ इंडिया होंगे. मौजूदा चीफ जस्टीस यूयू ललित ने अपने उत्तराधिकारी यानी देश के अगले CJI के तौर पर केंद्र सरकार से जस्टीस डीवाई चंद्रचूड़ के नाम की सिफारिश की है.
सपा के वरिष्ठ नेता विधायक आजम खान नेता जी को अंतिम दर्शन करने पहुंचे. नेता के पार्थिव शरीर को देख आजम खान भावुक हो गए और उनके कदम लड़खड़ा गए. भावुक आजम को अखिलेश यादव और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम ने संभाला.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आ सकते है. इसी के साथ नेता जी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला भी सैफई जा सकते हैं.
दुनिया के इकलौते शाकाहारी मगरमच्छ की मौत हो गई है. यह मगरमच्छ दक्षिण भारत के एक मंदिर में रहता था. इसका नाम बाबिया था.
रूस की कार्रवाई के बाद जी7 बैठक 11 अक्टूबर को होने वाली है। इस बैठक में जेलेंस्की भी संबोधित करेंगे।
रूस ने एक के बाद एक यूक्रेन के 12 शहरों पर 75 मिसाइल दागी. रूस-क्रीमिया को जोड़ने वाले पुल पर हमले के बाद गुस्साए रूस ने हमले तेज कर दिए हैं.
दिल्ली सरकार ने राजधानी में पटाखों पर प्रतिबंध बढ़ा दिया है. यह प्रतिबंध एक जनवरी 2023 तक लागू रहेगा. राज्य मंत्री गोपाल राय ने ट्वीट कर इस समय की जानकारी दी.
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सीएम योगी ने यूपी में 3 दिनों के राजकीय शोक का ऐलान कर दिया है. वहीं नेता जी के निधन पर बिहार सरकार ने भी एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया.
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव 82 का सोमवार को निधन हो गया. तबीयत नाजुक होने पर उन्हें इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उनका इलाज चल रहा था.
मुलायम सिंह यादव कद्दावर नेताओं में से एक थे. वह देश के सबसे बड़े सूबे के 3 बार मुख्यमंत्री थे. उनकी गिनती उन चुनिंदा नेताओं में होती है. जिनकी शख्सियत ने ही लोकप्रियता दिलाई. धरती पुत्र के नाम से पहचान बनाने वाले मुलायम सिंह की कुछ बेहद खास बातें रही है