हिमाचल की राजनीति इस समय गरमाई हुई है बता दें कि, कांग्रेस के 6 बागी विधायक हरियाणा के एक रिसॉर्ट में ठहरे हुए हैं जिनकी सदस्यता पहले ही रद्द की जा चुकी है, इसी दौरान विक्रमादित्य सिंह ने सभी विधायकों से मुलाकात की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं, पीएम का यह दौरा ऐसे समय में शुरू हुआ है जब राज्य में बीजेपी और टीएमसी के बीच संदेशखाली पर खींचातानी चल रही है।
उत्तर प्रदेश में 10 राज्य सभा सीटों के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, इसके बाद मतगणना में बीजेपी उम्मीदवार सुधांशु त्रिवेदी को बड़ा फायदा हुआ है।
इलेक्शन के बाद आप चुनाव के रिजल्ट भी सामने आए हैं, वहीं उत्तर प्रदेश राज्यसभा की बात करें तो 10 सीटों पर हुए चुनाव का रिजल्ट जारी हो चुका है, इस दौरान बीजेपी ने 8 और सपा ने दो सीटों से जीत हासिल की है।
इंडियन क्रिकेट टीम के धुआंधार और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस समय अस्वस्थ हैं, हाल ही में उनकी एड़ी की सफल सर्जरी हुई है, पिछले काफी समय से खिलाड़ी इस समस्या से जूझ रहे थे।
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के घर एक बार फिर किलकारियां गूंजने वाली हैं। बताया जाता है कि सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर गर्भवती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक चरण कौर जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाली हैं!
उत्तर प्रदेश में पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द करने का आदेश योगी सरकार की तरफ से दे दिया गया है, इतना ही नहीं 6 महीने के अंदर परीक्षा दोबारा कराने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
भारतीय तटरक्षक बल यानी इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) अधिकारियों द्वारा स्थाई कमीशन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है, इस मामले में कोर्ट ने केंद्र सरकार को एक बार फिर फटकार लगाई है।
हरियाणा के बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक और इंडियन नेशनल लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी अब दुनिया में नहीं रहे, अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
गजल गायिकी दुनिया में मातम पसरा हुआ है, मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है, सिंगर की उम्र 72 साल की थी, परिजनों ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए उनके निधन की जानकारी दी है।