महाराष्ट्र के सोलापूर में सोलापूर में विवाह योग्य कुछ युवा दूल्हे की तरह सज धज कर बैंड बाजा के साथ जिले के डीएम ऑफिस के बाहर अपनी समस्या लेकर पहुंच गए.
भारत में कोरोना के नए वैरिएंटBF.7 दस्तक दे दी है. हालांकि राहत की बात ये है कि अभी भारत में सिर्फ में 5 केस सामने आये हैं. इस वैरिएंट को मिलने के बाद देश में अलर्ट बढ़ गया है. ये वैरिएंट चीन समेत अन्य देशों में तबाही मचा रहा है.
सीसीटीवी कैमरे में देख सकते है कि तीनों आरोपी एक युवक की हत्या कर रहे हैं। उसे सरेआम चाकुओं से गोदने का काम कर रहे हैं। ये सब तक हुआ जब वहां पर काफी भीड़ उमड़ी हुई थी। लेकिन किसी की भी इतनी हिम्मत नहीं पड़ी कि वो उस युवक को बचा सकें।
कोहरे के प्रकोप और सर्दी को देखते हुए यूपी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. यूपी में कई शहरों के स्कूलों के टाइम बदल दिए गए हैं. मौसम विभाग का कहना है कि कि अभी कोई ताजा पश्चिमी विक्षोभ नहीं आ रहा, इसलिए कोहरे से फिलहाल निजात मिलने की संभावना नहीं है.
worldometer के मुताबिक, दुनियाभर में पिछले 24 घंटे में 5.37 लाख केस सामने आए हैं. वहीं 1396 लोगों की मौत कोरोना से हुई है. वहीं दक्षिण कोरिया में 88,172, फ्रांस में 54,613 और ब्राजील में 44415 केस मिले हैं.
शिवली कोतवाली क्षेत्र के लालपुर सरैया गांव निवासी बलवंत सिंह को कानपुर देहात की पुलिस ने चाचा चंद्रभान से लूट के शक में उठाया था और पूछताछ के लिए थाने ले गई थी. परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनकी पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई.
यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि घने कोहरे के कारण लगातार हो रहे भीषण हादसे में लोगों की जान जा रही हैं इसको देखते हुए राज्य सरकार ने रोडवेज बसों की रात्रिकालीन सेवा मंगलवार रात से बंद करने का फैसला किया है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राहुल गांधी को चिट्ठी लिखकर देशहित के लिए भारत जोड़ो यात्रा स्थगित करने की बात कही है. मनसुख मांडविया ने यह चिट्ठी राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को लिखी है और भारत जोड़ो यात्रा स्थगित करने की अपील की है.
जेल से बाहर निकलने पर सपा विधायक इरफान सोलंकी ने जेल के बाहर खड़े लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया. इस दौरान इरफान सोलंकी के चेहरे पर तनाव दिखाई दे रहा था. सपा विधायक से मीडिया ने जब सवाल पूछने की कोशिश की तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.
यूपी में नगर निकाय चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने बड़ा दांव चला है और पार्टी के प्रमुख मायावती ने विश्वनाथ पाल को यूपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है.