दिल्ली में प्रदूषण को रोकने के लिए कई सख्त कदम उठा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल अब तक दिल्ली परिवहन विभाग ने 50 लाख से ज्यादा वाहनों पंजीकरण रद्द कर चुके हैं.
हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने 62 उम्मीदवारों के नाम की पहली लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी के इस लिस्ट में पांच महिलाओं के नाम भी शामिल हैं.
यूपी के संभल में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक चौराहे का नाम बदलकर मुलायम सिंह यादव चौराहा कर दिया है. सोमवार की रात को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर नए नाम का बोर्ड लगा दिया.
दिल्ली दंगा मामले में साजिश और UAPA के तहत गिरफ्तार जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद की जमानत याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है.
सत्ता पर काबिज रखने की कोशिशों में जुटी भारतीय जनता पार्टी की रणनीति को लेकर खबर सामने आ रही है. सूत्रों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी करीब एक दर्जन से ज्यादा विधायकों के टिकट काट सकती है.
उत्तराखंड के केदारनाथ में एक बड़ा हादसा हो गया है. केदारनाथ धाम जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है. इस हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार 7 तीर्थ यात्रियों की मौत की भी सूचना है. यह हादसा गरुड़चट्टी के पास हुआ. क्रैश हैलिकॉप्टर आर्यन हेलिकंपनी का बताया जा रहा है
महाराष्ट्र के पुणें में सोमवार को ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट BQ.1 का पहला केस सामने आया. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि भारत में ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट BQ.1 का पहला मामला पुणें के रहने वाले एक शख्स में पाया गया है.
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने आतंकवादियों, गैंगस्टर्स और ड्रग तस्करों के बीच आपसी गठजोड़ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. एनआईए ने मंगलवार यानी की आज दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत 40 जगहों पर छापेमारी की है.
संगम नगरी प्रयागराज में चल रही आरएसएस की चार दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडली की बैठक में देश में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर चिंता जाहिर की है. संघ ने यह फैसला लिया है कि युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए अभियान चलाएगी.
भारत में लगातार कोरोना वायरस के मामले कम होते जा रहे हैं, जिसके चलते ज्यादातर राज्यों से पाबंदियां भी हटा दी गईं. लेकिन हाल ही में कोरोना का एक नया रूप सामने आया है.